संभल, मई 28 -- ईद उल अजहा के मौके पर जनपद भर में अकीदत और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनपद की 728 मस्जिदों और 107 ईदगाहों में लाखों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर खुदा की बारगाह में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे जनपद को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटकर पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी गई। यह भी पढ़ें- ईद की नमाज में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम संभल ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी भी पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका की ओर से साफ-स...