बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने देश नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआ मांगी।ईदगाह में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। मेले में बच्चों ने खिलौने व मिठाइयों की जमकर खरीदारी की।शहर के जामा मस्जिद से सहित अन्य मस्जिदों में इबादत करने वालों की काफी भीड़ रही। नमाज पढ़ने के बाद सड़कों पर निकले लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...