मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- आगामी ईद के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर के इनामूल उल उलूम मदरसे में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल व धर्मगुरु मौजूद रहे। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने सभी से ईद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कहा कि ईद की नमाज निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए। किसी भी स्थिति में सड़कों या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज न पढ़ी जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी सड़क पर नमाज पढ़ने या नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि ईद के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने में पूरा सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.