चाईबासा, मार्च 18 -- जगन्नाथपुर।जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के मझगांव थाना अंतर्गत मझगांव में ईद की नमाज को लेकर चल रहे आपसी विवाद के समाधान के लिए बुधवार को मुस्लिम समाज के दोनों पक्ष अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों ने क्रमवार अपनी-अपनी बात अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखी। क्या है मामलामझगांव में ईद की नमाज अदा करने की जगह को लेकर विवाद गहराया हुआ है। एक पक्ष मस्जिद कमेटी और मदरसा कमेटी है दूसरा पक्ष नौजवान कमेटी भी इस विवाद में सक्रिय रूप से शामिल है। नौजवान कमेटी की मांग है कि मस्जिद और मदरसा कमेटी अपने-अपने स्थान पर नमाज अदा करें, जबकि नौजवान कमेटी को ईदगाह में नमाज अदा करने दी जाय।हालांकि इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी। आरोप है कि मस्जिद और मदरसा कमेटी द्वारा दूसरे पक्ष को मस्जिद और मदरसे में नमाज अदा करने की अनुमति नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.