शामली, मार्च 18 -- झिंझाना। आगामी ईद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिसको लेकर कस्बा इंचार्ज द्वारा मोहल्ला सालारा में उलेमा एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कस्बा इंचार्ज पवन कुमार ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज मस्जिदों और निर्धारित ईदगाह परिसर के अंदर ही अदा की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर नमाज अदा न करें, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर हाफिज अय्यूब, कारी इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.