फिरोजाबाद, मार्च 19 -- ईद को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं। एक ओर बाजारों में अंतिम दिनों में भी खरीदारी चल रही है तो वहीं खानपान की वस्तुओं को भी खरीदा जा रहा है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा भी ईद को लेकर मुस्तैदी के लिए कमर कसी जा रही है। शुक्रवार की नमाज को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। ईद 21 मार्च को जनपदभर में मनाई जाएगी। सुबह से ही प्रमुख मस्जिदों में अलग अलग समयों पर नमाज अता की जाएगी। इसके अलावा गांधी पार्क में मिट्टी डालकर उसे नमाज के लिए समतल किया जा रहा है। मस्जिदों के आसपास शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर चूना छिड़काव होगा और ईद की नमाज को लकर शनिवार की सुबह भी चूना छिड़काव के अलावा रंगोलियां बनाई जाएंगीं। जुमे और ईद की नमाज को लेकर प्रशासन ने जिलेभर में ड्रोन से नजर रखने और मिश्रित आवादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात क...