ईद की नमाज के बाद नूंह के दो गांवों में हिंसक झड़प, 12 लोग हुए घायल; सामने आई यह वजह
नूंह, मई 28 -- हरियाणा के नूंह जिले के दो गांवों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज के बाद विरोधी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इनमें से एक झड़प की घटना निजामपुर गांव में हुई और इसमें 6 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी घटना सिंगार गांव में हुई और इस घटना में भी करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। खास बात यह है कि दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस के पास फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस के अनुसार निजामपुर गांव में हुई झड़प में सुबह की नमाज के बाद जमील के नेतृत्व वाले एक गुट और रामजी के नेतृत्व वाले दूसरे गुट के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही एक हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़प के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और लड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.