इटावा औरैया, मार्च 21 -- शनिवार की सुबह नगर क्षेत्र में ईद का त्योहार पूरे उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। करीब साढ़े आठ बजे ईदगाह के पेशइमाम हाफिज मोहम्मद शमीउद्दीन फारुकी ने नमाज अदा कराई और इसके बाद खुतबा सुनाया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को बधाई दी और क्षेत्र में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.