नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर्व के दौरान 4 मार्च को 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से ही तनाव का माहौल है। इस बीच आज ईद का त्योहार भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच मनाया जा रहा है। ईद से पहले 'खून की होली' खेलने की धमकी दी गई थी। डर और तनाव के बीच उत्तम नगर इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें ईद की शांतिपूर्ण नमाज अदा करने के बाद कुछ युवक सुरक्षा में तैनात पुलिस पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि हिंदुस्तान टाइम्स ने स्वतंत्र रूप से की है। इस वीडियो में दो शख्स फूलों की पंखुड़ियों से भरा बैग पकड़े हुए हैं और पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर फूल बरसा रहे हैं। इसी बीच बैकग्राउंड में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है, 'पुलिस ने पूरा सहयोग दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.