भागलपुर, मार्च 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड चार स्थित रेलवे अंडरपास में नाले की उड़ाही न होने और बीते दो दिनों से जारी तेज बारिश के कारण भीषण जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस जलजमाव से स्थानीय लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। शनिवार को ईद के मौके पर स्थिति और भी खराब हो गई, जब नमाजियों को रामपुर खुर्द स्थित कब्रिस्तान पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलजमाव इतना अधिक था कि सैकड़ों लोगों को अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन गुरुकुल इंटरस्तरीय स्कूल के मैदान में खड़े करने पड़े और वहां से पैदल ही इबादत के लिए जाना पड़ा। पहले लोग किसी तरह अंडरपास के फुटपाथ के सहारे पुल पार कर लेते थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण फुटपाथ भी पूरी तरह डूब गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड चार के पार्षद मनीष यादव ने संज्ञान लिय...