रामपुर, मार्च 21 -- ईद की नमाज के दौरान जिले भर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। दिन निकलने से पहले ही ईदगाह समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों की ओर जाने वाले रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। बैरीकेडिंग स्थल पर ही वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था गई थी। निर्धारित समय से पहले ही नमाजी ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए थे। शहर में जहां एएसपी व सीओ सिटी तीनों थानों की फोर्स के साथ मौजूद रहे तो वहीं देहात क्षेत्रों में सीओ के जिम्मे सुरक्षा की जिम्मेदारी रही। खुद जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ईदगाह पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने भी नमाजियों को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.