पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद भारत सहित पाकुड़ जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के हर मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इधर शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां सामूहिक रूप से देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। पाकुड़ गांधी चौक जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में दोपहर की नमाज के वक्त विशेष इंतजाम देखे गए। इमामों ने अपने खुतबे में रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला और 'फितरा' की अहमियत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.