रुडकी, मार्च 21 -- लक्सर, संवाददाता। प्रेम और भाईचारे का प्रतीक मुसलमानों का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र की सभी ईदगाह, मस्जिदों और मदरसों में ईद की विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। बच्चों सहित युवा और बुजुर्गों ने अल्लाह की इबादत कर एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुबारकबाद का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शनिवार को नमाज अदा करने के बाद लोगों ने ईद की मीठी सेवइयों का लुत्फ उठाया। कस्बे व देहात के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे से गले मिले और एक-दूसरे के घर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.