गंगापार, मार्च 21 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के सेन नगर स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर पर शनिवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।ईद की नमाज में नगर पंचायत शंकरगढ़ सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य ने लोगों को मिठाई खिलाकर ईद की बधाई दी।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना शंकरगढ़ यशपाल सिंह शंकरगढ़ के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.