ईद की नमाज अता कर मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ
गौरीगंज, मार्च 22 -- अमेठी। ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन, भाईचारा व तरक्की के लिए दुवाएं की गई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नमाज को सकुशल संपन्न कराया। देर शाम तक सेवइयों और पकवानों का दौर चलता रहा। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जामा मस्जिद में शनिवार की सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। रजा मस्जिद में साढ़े आठ बजे और ईदगाह मस्जिद में साढ़े नौ बजे नमाज पढ़ी गई। ईद की नमाज अता करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.