संभल, मार्च 21 -- सिरसी में इस बार ईद का माहौल कुछ अलग ही देखने को मिला। जहां एक ओर पूरे देश में खुशियों और जश्न का माहौल था, वहीं यहां शिया समुदाय के लोगों ने ग़म और संवेदना के साथ ईद मनाई। बताया जा रहा है कि अली ख़ामेनेई के निधन की खबर से आहत समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ के दौरान काली पट्टियां बांधकर और काले कपड़े पहनकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, लेकिन इस बार चेहरे पर खुशी की जगह ग़म साफ झलक रहा था। लोगों ने एकजुट होकर दुआ की और अपने तरीके से शोक प्रकट किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाने का तरीका है। ईद जैसे बड़े त्योहार पर भी ग़म मनाकर उन्होंने एक अलग संदेश दिया, कि संवेदनाएं और आस्था हर परिस्थिति में सबसे ऊपर होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.