संतकबीरनगर, मार्च 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। 28 रमजान खत्म होने के बाद हर तरफ ईद की तैयारियां शुरू हो गई है। ईद के दिन ईदुल फित्र की नमाज अदा करने के लिए युवा वर्ग कुर्ता पायजामा खरीदने में जुट गया है। प्रमुख चौराहों व रेडीमेट की दुकानों पर लखनवी कुर्ता पायजामा की दुकाने सज गई हैं। इस बार लखनवी चिकन व पठानी की अधिक डिमांड है।माह-ए-रमजान धीरे- धीरे अन्तिम दौर में चल रहा है। रमजान खत्म होने के बाद मनाई जाने वाली ईद की खुशियों में चार चांद लगाने के लिए हर तरफ तैयरियां शुरू हो गई है। ईद की तैयारियों में सब अहम कपड़ा होता है। कुछ लोग कपड़ा खरीद कर टेलर्स के पास सिलाई के लिए दे रहे हैं। युवा वर्ग की पहली पसंद लखनवी कुर्ता व पायजामा है। लखनवी कुर्ता पायजामा की बिक्री तेज हो गई है। चौराहों पर जगह-जगह इसकी दुकानें सज गई हैं। सेमरियावां चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.