बेगुसराय, मार्च 14 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बाजार में इत्र की महक आने लगी है। शाम ढलने के बाद मुस्लिम बहुल इलाकों में भीड़ लगने लगी है। खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी हैं। पाक रमजान माह में अल्लाह की रहमत व बरकत वाला माह-ए-रमजान के अब कुछ ही दिन शेष हैं। इसकी खुशियां घरों पर दस्तक देने लगी हैं। रमजान में जरूरत की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। थोक व खुदरा कारोबार से जुड़े व्यापारियों की सक्रियता बढ़ गई है। मंडियों से खरीदारी कर अब खुदरा दुकानदार मोहल्लों व प्रखंड की मुख्य सड़कों में दुकान लगा दिए हैं। बाजार में टोपी, खजूर, लच्छा सेवई, इतर, सूरमा आदि चीजें बिक रही हैं। किराना दुकानों से ड्राई फ्रूट, घी, तेल, रिफाइन, मसाला की खरीदारी शुरू कर दी गई है। कपड़ा, रेडीमेड, साड़ी, सूट, कुर्ता, सलवार, लहंगा, पैजामा आदि का कारोबार जोर पकड़ने लगा है। रमजान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.