समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर, हिटी। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनेगा। ईद के त्योहार को अकीदतमंदों में उत्साह चरम पर है। शुक्रवार को अंतिम जुमे की नमाज अता करने साथ देर शाम में ईद का चांद देखते ही अकीदतमंदों में खुशी छा गई। मस्जिदों व ईदगाहों की कमेटियों ने चांद दिखने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने ऐलान कर दिया। शनिवार को जिले के सभी मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसमें बड़े-बुजुर्ग से लेकर नौजवान व बच्चे भी शामिल होंगे। शहर के जिला ईदगाह गोला रोड स्थित बड़ी मस्जिद सहित ईदगाहों व अन्य मस्जिदों पर नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की काफी भीड़ उमड़ेगी। उधर, नमाज को लेकर सभी मस्जिदों व ईदगाहों की कमेटियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। गर्मी व धूप को ख्याल रखते हुए खुली जगहों पर ट...