सीवान, मार्च 17 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। रमजान का महीना अंतिम दौर में पहुंचते ही ईद की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह बढ़ गया है। बाजारों में इन दिनों काफी रौनक देखने को मिल रही है। लोग अपने परिवार के साथ ईद की खरीदारी में जुटे हुए हैं। नए कपड़े, जूते-चप्पल, इत्र, टोपी और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। वहीं बाजार और गांवों के अंदर स्थित दर्जी की दुकानों पर भी काफी व्यस्तता देखी जा रही है। अधिकांश दर्जी दुकानों पर पहले से ही बुकिंग पूरी हो चुकी है और कई दुकानदार अब नए कपड़ों के ऑर्डर लेने से भी इनकार कर रहे हैं। दर्जियों का कहना है कि पहले से मिले ऑर्डर को समय पर तैयार करना ही बड़ी चुनौती बन गया है। इसको देखते हुए रेडीमेड कुर्ते व सूट की मांग बाजारों में बढ़ गई है। ईद नजदीक आने के साथ ही ...