औरैया, मार्च 18 -- फफूंद, संवाददाता। जनपद में ईद-उल-फितर को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। फफूंद, अजीतमल, अछल्दा, बिधूना, बेला और एरवाकटरा सहित पूरे जिले में रमजान के आखिरी अशरे के साथ ही इबादत और त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर गली-मोहल्ले में ईद की रौनक नजर आ रही है और लोग चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यदि गुरुवार को चांद नजर आता है तो शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी, अन्यथा तीस रोजे पूरे होने पर शनिवार को त्योहार मनाया जाएगा। जिले की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नमाजियों के लिए पानी, रोशनी और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। रमजान के अंतिम दिनों में मस्जिदों में इबादत का माहौल और गहरा हो गया है। तरावीह की नमाज और दुआओं का सिलसिला देर रात तक जारी है। उलेमाओं का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.