मेरठ, मार्च 18 -- ईद-उल-फितर को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदें रंगीन झालरों, खूबसूरत लाइटों से जगमगा उठी हैं। शहर में ईद के त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे वे रात में अद्भुत दिख रही हैं। रमजान माह के आखिरी अशरे में रोजेदार इबादत में मशगूल है। भाईचारे का यह त्योहार मनाने के लिए बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।मस्जिदों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। शाही ईदगाह समेत शहर में सभी ईदगाहों, मस्जिद में नमाज को लेकर तैयारियां हो रही है।ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, जिसके बाद ही खुशियों का माहौल अपने चरम पर होगा। 19 मार्च को चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यदि 20 मार्च को चांद दिखेगा तो ईद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.