हापुड़, मार्च 19 -- ईद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। लोगों ने खरीदारी की तैयारियां तेज कर दी हैं और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर युवक-युवतियां और बच्चे नए-नए डिजाइनों के कपड़े पसंद कर रहे हैं। इस बार महंगाई को देखते हुए लोग सस्ते और बेहतर विकल्पों की तलाश में हैं। बाजारों में दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किफायती रेंज में कपड़ों की भरमार लगाए हुए हैं। 300 से 800 रुपये तक के रेडीमेड कपड़े लोगों को खूब भा रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल रही है। शाम के समय बाजारों में सबसे ज्यादा चहल-पहल दिखाई दे रही है। दुकानों पर मोलभाव करते ग्राहक और आकर्षक सजावट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह है और वह अपने पसंदीदा कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.