जामताड़ा, मार्च 19 -- ईद की तैयारियां अंतिम चरण में सेवई, इत्र, कपड़ों की दुकानों पर भारी भीड़ जामताड़ा, प्रतिनिधि।मुस्लिम समुदाय का पाक त्योहार ईद-उल-फितर अब बिल्कुल नजदीक है। शुक्रवार को अलविदा जुमा और चांद के दीदार के साथ हीं त्योहार शुरू हो जाएगा। इसको लेकर जिले में तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी शनिवार, 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। जिसे लेकर शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है।जामताड़ा के प्रमुख बाजार सुभाष चौक, बाजार रोड और टावर चौक पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं। सुबह से लेकर देर रात तक इन बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर ओर खरीदारी का माहौल है। सबसे अधिक चहल-पहल सुभाष चौक इलाके में देखी जा रही है। जहां लच्छा सेवई, इत्र, टोपी, रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल और चू...