बरेली, मार्च 16 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ईद-उल-फितर के करीब आते ही शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को दरगाह आला हजरत में जरूरतमंदों के बीच ईद की खुशियां बांटी गईं। सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की ओर से बच्चों को कुर्ता-पायजामा और महिलाओं को सूट वितरित किए गए, ताकि गरीब परिवार भी ईद के त्योहार में शामिल हो सकें। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस मौके पर मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि ईद-उल-फितर रमजान के पूरे तीस रोजों का इनाम है। जब बंदा पूरे महीने रोजा रखता है, समय पर नमाज अदा करता है और अल्लाह के हुक्म के मुताबिक अपनी जिंदगी गुजारता है, तब अल्लाह उसे ईद की खुशियों से नवाजता है। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है और इसे आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ मनाना चाहिए। अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.