हजारीबाग, मार्च 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रविवार को महफिल-ए-ईद मिलाद-ए-मुस्तफा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हज़रत अल्लामा जाबिर हुसैन सिद्दीक़ी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है, विशेषकर आखिरी अशरा मोमिनों के लिए बेहद अहम होता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में इबादत के साथ-साथ गरीबों, अनाथों और बेसहारों की मदद करना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद की खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करें और फितरा व ज़कात के जरिए उनकी सहायता करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद निराश होकर न लौटे। महफिल के अंत में सलातो-सलाम के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया और उपस्थित लोगों को इफ्तार के लिए आमंत्रित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.