उरई, मार्च 21 -- सिरसाकलार। जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं सिरसा कलार में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने नमाजियों और स्थानीय निवासियों के त्योहार का मजा किरकिरा कर दिया है। शुक्रवार से बिजली न आने के कारण कस्बे में हाहाकार मचा हुआ है। कस्बे की ऐतिहासिक जामा मस्जिद जहाँ ईद की नमाज के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है, वहाँ शुक्रवार दोपहर से बिजली गुल है। नमाजियों ने बताया कि लाइट न होने के कारण पूरी रात अंधेरे में कटी। सबसे ज्यादा परेशानी आज सुबह हुई जब ईद की नमाज से पहले गुसल (स्नान) और वजू करने के लिए लोगों को पानी तक नसीब नहीं हुआ। भीषण गर्मी में बिना बिजली-पानी के लोग सुबह से ही परेशान नजर आए। स्थानीय निवासी मुवीन शेख, डीडी खान, सलमान, शमी, नूर मुहम्मद,मुनीर खान का कहना है कि ईद हमारा सबसे बड़ा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.