ईद की खुशियां मातम में बदली, पर्व के तीसरे दिन सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
मधुबनी, मई 30 -- मो. माजिद हरलाखी। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की एकसाथ मौत हो जाने से मृत दंपति के गांव बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कदवाही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना से गांव के सभी लोगों का दिल पसीज गया है। हर कोई घटना को लेकर गमगीन है। शनिवार की रात मृत दंपती के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उसके घर मे चूल्हे भी नहीं जले। मृत दंपति के परिजन अस्पताल में शव के साथ विलाप कर रहे थे।इधर मृत दंपति के ग्रामीणों ने बताया कि रहमतुल्ला उर्फ राजन अपनी पत्नी रूक्साना खातून से साथ ललमनियां अपने ससुराल जा रहे थे। ईद के तीसरे दिन रिश्तेदारों से मिलने का मौका था। वह बहुत खुशियों के साथ अपनी पत्नी को लेकर सुसराल जा रहे थे। दोनों के तीन बच्चे घर पर ही थे। लेकिन ऐसा दुखद घटना हो जाएगी, कौन जानता था। पंचायत के मुखिया प्रत्याशी कटैया गांव निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.