अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ईद पर्व की खरीदारी ने बाजार को संजीवनी दे दी है। सहालग के बाद ईद के पर्व पर जमकर हुई खरीदारी से बाजार में रौनक लौट आई है। गुरुवार को ईद के लिए बाजार में जमकर खरीदारी हुई। खरीदारी सेंवई के साथ टोपियों की हुई। सेंवई 80 से 150 प्रति किलो बिक रहा है। लच्छेदार, बनारसी किमामी, सुत फेनी मोटी सेंवई की मांग ब्रांडेड पैकेट बंद की अपेक्षा अधिक है। वहीं महिलाओं के लिए ईद स्पेशल कलेक्शन सिल्क सूट सेट दुपट्टे के साथ 1200 से 2500 रुपए में शारारा व अनारकली शूट 2000 से 5000 रुपए में बिक रहा है। जबकि सामान्य सूट 15 सौ से तीन हजार रुपए में बिक रहा है। वहीं पुरुषों के लिए ईद स्पेशल कुर्ता और पजामा सेट 15 सौ से 2500 रुपए में, शेरवानी या बंदगला सेट 2500 से 4000 रुपए में और बच्चों के लिए कुर्ता सेट एक हजार से दो ...