बरेली, मार्च 13 -- ईद से पहले शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। हालांकि इस बार ईरान-इजरायल युद्ध का असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है। खाड़ी देशों से आने वाला ड्राईफूड्स, इत्र और कुछ खास किस्म के कपड़ों का आयात प्रभावित हुआ है, जिससे कई सामान समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पाए हैं। इसके बावजूद ईद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है और कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक दिखाई दे रही है। व्यापारियों का कहना है कि अलविदा जुमे की नमाज के बाद बाजारों में और ज्यादा भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। हर साल की तरह इस बार भी ईद से पहले कपड़ों, जूतों और ज्वैलरी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर महिलाओं में नए डिजाइन के सूट और बच्चों के लिए त्योहार के कपड़ों की मांग ज्यादा है। हालांकि इस बार बाजार पर अंतरराष्ट्रीय हाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.