आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। ईद की खरीदारी शुरू होने से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं संग बच्चे और पुरुष बाजारों में सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, चूड़ियां और मेहंदी की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिले में ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। त्योहार में सिर्फ एक दिन शेष होने की वजह से बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। गुरुवार की शाम को नगर के तकिया, कोट के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सरायमीर, मुबारकपुर, संजरपुर, निजामाबाद, फूलपुर समेत अन्य मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिली। पुरुष, महिलाएं और बच्चे दुकानों पर ईद के लिए विभिन्न प्रकार के सामान खरीद रहे थे। शाम को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं कपड़े, मेहंदी, चूड़ियों के साथ-साथ घर की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.