अररिया, मार्च 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। ईद को लेकर शहरों में ग्रामीण इलाकों से आये ख़रीदारों के चलते गुरुवार को शहर के सुभाष चौक रेलवे गुमटी,पुराना अस्पताल रोड़ स्थित रेलवे ढाला,सदर रोड़ आदि स्थानों पर घंटो जाम की समस्या उत्पन्न रही। जिससे लोग परेशान नज़र आये। हालांकि प्रशासन की सक्रियता से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकी। लेकिन ट्रेनों के आने-जाने के समय रेलवे गुमटी गिरने से जाम की समस्या लगातार उत्पन्न होती रही। जानकारों के मुताबिक ईद को लेकर बाज़ारों में ख़रीदारों की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई है। एक और जहां धूप ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है, वहीं सड़कों पर जाम की समस्या होने से लोग अलग परेशान रहे। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं व बच्चे नज़र आये। जाम के कारण सुभाष चौक से विश्वकर्मा मंदिर, जुम्मन चौक एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.