संभल, मार्च 20 -- जनपद में ईद की तैयारियों को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। नमाज के बाद रोजेदार बड़ी संख्या में बाजारों की ओर उमड़ पड़े और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने बच्चों व अन्य परिजनों ने किए फैंसी ड्रेस व कुर्ता पाजाम की खूब खरीददारी की। इसके साथ ही खाद्य सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। शहर के तहसील रोड, घंटा घर और डाकखाना रोड सहित प्रमुख बाजारों में दोपहर बाद से ही भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम होते-होते हालात ऐसे हो गए कि बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बाइक, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के प्रवेश पर शंकर कॉलेज से बाजार की तरफ पूरी तरह रोक लगा दी। ईद के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय के लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। महिलाओं और बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.