आजमगढ़, मार्च 5 -- सरायमीर, हिंदुस्तान संवाद। रमजान का दूसरा अशरा पूरा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। ईद का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजारों में चहल पहल बढ़ती जा रही है। देर रात तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन के सामानों के साथ-साथ आर्टिफिशियल जेवरों की खरीदारी कर रही हैं।रमजान का पाक महीना धीरे-धीरे बीतता जा रहा है। ईद को करीब आते देख लोगों ने तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। कपड़ा और कास्मेटिक की दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। सरायमीर बाजार में दूरदराज से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में औरतों की भीड़ ज्यादा दिख रही है। वे बच्चों के रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ जूते, चप्पल, चूड़ी और कॉस्मेटिक सामानों की खरीदारी कर रही हैं। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.