औरंगाबाद, मार्च 16 -- रमजान के बीच ईद को लेकर लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। अगले कुछ दिनों में रमजान समाप्त होगा और चांद दिखाई देने पर ईद की घोषणा की जाएगी। इससे पहले लोग जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। औरंगाबाद के जामा मस्जिद के समीप रात 1 बजे तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। जामा मस्जिद के अलावा अंदर बाजार, चूड़ी मार्केट, मदरसा मार्केट सहित अन्य दुकानों में लोग पहुंच रहे हैं और जम कर खरीदारी हो रही है। कपड़े से लेकर टोपी, ईत्र, लच्छा, ड्राई फ्रूट्स आदि की खरीदारी की जा रही है। औरंगाबाद जामा मस्जिद के समीप कपड़े की दुकान पर महिलाओं की भीड़ रह रही है। फारसी पैंट, प्लाजो पैंट, पाकिस्तानी सूट सहित कुर्ती, फारसी लहंगे की मांग है। गाउन, थ्री पीस, फ्रॉक, छोटी बच्चियों के लिए फ्रॉक, सूट पीस की भी डिमांड है। चार सौ रुपए से लेकर अन्य कीमतों ...