ईद की खरीदारी के बीच जलालगढ़ बाजार में लगा जाम
पूर्णिया, मार्च 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। ईद को लेकर जलालगढ़ बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण इन दिनों जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में दिनभर भीड़ बनी रहती है। इसी दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश करने से कई जगहों पर घंटों जाम लग जा रहा है और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जलालगढ़ बाजार के रेलवे गुमटी चौक, जवाहर चौक, ठाकुरबाड़ी चौक और बस स्टैंड चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण ईद की खरीदारी करने आए ग्राहक काफी देर तक फंसे रहते हैं। वहीं दोपहर करीब चार बजे स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं को भी जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक समस्या रेलवे गुमटी के दोनों ओर जाम लग जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.