सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में दो नाबालिग चचेरे भाई ईद की खरीदारी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दोनों मासूमों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सांगाठेड़ा निवासी साकिब पुत्र वादिल 14 वर्ष और साबिर पुत्र साजिद 16 वर्ष दोनो चचेरे भाई थे। शुक्रवार की देर रात दोनों बाइक से ईद की शॉपिंग करने जा रहे थे। बच्चों की बाइक और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.