फिरोजाबाद, मार्च 16 -- शिकोहाबाद में बाइक से शिकोहाबाद में ईद की खरीदारी करने जा रहे तीन दोस्तों को नौशहरा के पास एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे ने दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अरहान (18) पुत्र मोहम्मद अकील कुरैशी, अनस (19) पुत्र सफीक कुरैशी, उजेफ (20) पुत्र अकरम कुरैशी निवासीगण शेख की सराय थाना सिरसागंज दोस्त हैं। सोमवार को तीनों दोस्त ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए शिकोहाबाद के लिए आ रहे थे। जब उनकी बाइक प्रहलाद राय टीकमानी फैक्ट्री नौशहरा के पास कट पर पहुंची ही थी कि तभी उन्होंने हाइवे को क्रास किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे पर सामने बने कट पर बाइक को गलत दिशा की तरफ ले जा रहे थे कि तभी फिरोजाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे के दौरान उजैफ उछलकर दूसरी...