कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर के करीब आते ही कटिहार के बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। रमजान के पाक महीने के अंतिम दौर में लोग ईद की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा रौनक सेवई, खजूर और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर देखी जा रही है। बाजारों में बनारसी, लच्छा, दूध फेनी और कोलकाता की विशेष सेवई की भरमार है, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार सेवई खरीद रहे हैं, ताकि ईद की मिठास में कोई कमी न रह जाए। मंगल बाजार और फल पट्टी इलाके में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.