सहरसा, मार्च 17 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। मुस्लिम समाज के पवित्र पर्व ईद-उल-फितर को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मार्च की बढ़ती गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। सुबह से लेकर देर रात तक लोग ईद की खरीदारी में जुटे हैं और पूरा बाजार त्योहार के रंग में रंगा नजर आ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार, रानी बाग बाजार, गुदरी हाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में इन दिनों खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और मिठाई की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। खासकर महिलाएं, युवतियां और बच्चे नए कपड़ों और फैशन के सामान की खरीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.