औरैया, मार्च 8 -- फफूंद। संवाददाता पवित्र माह रमज़ान के आधे रोज पूरे होते ही नगर के बाजारों में ईद की रौनक साफ दिखाई देने लगी है। कपड़े, जूते-चप्पल और महिलाओं के श्रृंगार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। शाम होते ही बाजारों में चहल-पहल तेज हो जाती है और लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।नगर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों नए डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के आकर्षक परिधान और युवाओं के लिए आधुनिक फैशन के कपड़े लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं। दुकानों पर सजे नए कलेक्शन ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं जूते-चप्पलों की दुकानों पर भी युवाओं और बच्चों के लिए नए स्टाइल के जूते, सैंडल और स्पोर्ट्स शूज़ की मांग तेजी से बढ़ रही है।महिलाओं की खरीदारी से भी बाजार की रौनक बढ़ गई है। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगे स...