उन्नाव, मार्च 21 -- उन्नाव। शहर के गांधी नगर स्थित बड़ी ईदगाह मस्जिद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। रमजान के मुकद्दस महीने के बाद शनिवार सुबह शहरवासियों ने एक साथ नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया। इस मौके पर शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज संपन्न हुई, जहां मौलानाओं ने मुल्क में खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन की विशेष दुआ कराई। ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए नमाज दो शिफ्टों में संपन्न कराई गई। बड़ी ईदगाह में मुख्य नमाज मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने अता कराई। उन्होंने खुतबे के दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। वहीं, चौधराना स्थित मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद 'ईद मुबारक' के नारों के साथ गले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.