गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद के लिए शहर से लेकर गांवों का बाजार सज चुका है। गुरुवार शाम शहर के अलग-अलग बाजारों में ईद का उत्साह देखा गया। इफ्तार के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ी रही। रोजा खोलने के बाद लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकल गए। देर रात तक बाजार गुलजार रहा। खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिली। नई डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। जूते-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है। कपड़ों के अलावा सेवइयां व ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भी खरीदारों की खूब भीड़ हो रही है। इससे शहर के लगभग प्रमुख सड़कें जाम हो रही है। संध्या से रात 10 बजे तक कालीबाड़ी से लेकर बड़ा चौक और इधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.