ईद का पैगाम लेकर आज आएगी चांद रात
धनबाद, मार्च 20 -- बादलों की लुकाछिपी के कारण गुरुवार को भले ही चांद का मुक्कमल दीदार न हो पाया हो, लेकिन मस्जिदों से यह एलान कर दिया गया कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की रात चांद देखेंगे और शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। अंजुमन इस्लाहुल कमेटी ने इसके साथ ही ईद का एलान करते हुए शहर की विभिन्न मस्जिदों के नमाज की समय सारिणी जारी कर दी। शनिवार की सुबह अलग-अलग समय में सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। रेलवे ग्राउंड में सुबह आठ बजे मुस्लिम धर्मावलंबियों का जुटान होगा, जहां जामा मस्जिद के इमाम नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां देंगे। अंजुमन इस्लाहुल कमेटी के अफजल खान ने कहा कि शुक्रवार को अलविदा जुमा होगा जबकि शनिवार को ईद का एलान कर दिया गया है। अंजुमन इस्लाहुल कमेटी की ओर से पूरे आवाम को ईद की अग्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.