शामली, मार्च 21 -- जुमे की नमाज के दौरान शाही इमाम मौलाना मोहम्मद शौकीन ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर खुशियों, इंसानियत और आपसी प्रेम का त्योहार है, जो रमजान के पाक महीने के बाद आता है। रमजान के दौरान रोजा रखकर मुसलमान सब्र, इबादत, आत्मशुद्धि और जरूरतमंदों की मदद का संदेश अपनाते हैं। इसी के बाद अल्लाह अपने बंदों को ईद की खुशियां अता करता है।शाही इमाम ने कहा कि ईद का असली संदेश केवल मुसलमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी इंसानियत के लिए है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हम एक-दूसरे के दुख-दर्द को समझें, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें तथा समाज में अमन और भाईचारे को बढ़ावा दें।उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है, जहां विभिन्न धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.