हरदोई, मार्च 19 -- गोपामऊ। आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्र को लेकर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वक्ताओं ने नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। नगर पंचायत चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद, उवैस खान, अनस खान, नाज़िश हसन समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.