देहरादून, मार्च 21 -- मसूरी। संवाददाता पर्यटन नगरी में मीठी ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने प्रातः मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी औरएक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। विभिन्न समुदायों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी।मसूरी में ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय ने उत्साह व पंरपरा के अनुसार मनाया। इस मौके पर लंढौर जामा मस्जिद में प्रातः नौ बजे, मस्जिद अमानिया लाइब्रेरी में प्रातः नौबजे, मस्जिद धोबीघाट में सवा नौ बजे, जामा मस्जिद कुलड़ी में 10 बजे नमाज अदा की गयी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया व अल्ला से देश में शांति, सदभाव व समृद्धि की कामना की दुआ मांगी। घरों में ईद पर्व पर विशेष पकवान बनाये गये व अपने रिश्तेदारों सहित मेहमानों को परोसे गए। घरों में ईद पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.