ईद का चांद लाया खुशियों की सौगात, गले लगाया
मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शनिवार को जिले में ईद-उल-फित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के ऐतिहासिक डीजे कॉलेज रोड स्थित ईदगाह मैदान में नमाज अदा नहीं की जा सकी। कीचड़ और जलजमाव की वजह से ऐन वक्त पर फैसला बदलना पड़ा, जिसके बाद अकीदतमंदों ने अपने-अपने मोहल्लों की नजदीकी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। बारिश के बावजूद उत्साह में कमी नहीं दिखी। जामा मस्जिद, खानकाह, फोर्ट एरिया, पूरबसराय सहित विभिन्न मस्जिदों नमाज के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। दिन भर सेवइयों और लजीज व्यंजनों के साथ दावतों का दौर चलता रहा। अमीर-ए-शरीअत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने ईद-उल-फितर के मौके पर अपने संदेश में कहा कि ईद केवल रमजान खत्म होने की खुशी नहीं, बल्कि नै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.