ईद का चांद देखने की अपील, काजी-ए-शहर ने जारी किए निर्देश
कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में दारुल कजा इमारत-ए-शरिया के काजी-ए-शरीअत व मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार (झारखंड सरकार) मुफ्ती मोहम्मद नसीम कासमी ने आम लोगों से ईद का चांद देखने की खास अपील की है। उन्होंने कहा कि रमजान की 29वीं तारीख, 19 मार्च (जुमेरात) को लोग ईद का चांद देखने का एहतिमाम जरूर करें। कई बार ऐसा होता है कि चांद नजर आने के बावजूद लोग समय पर इसकी सूचना नहीं देते, जिससे आधिकारिक एलान में देरी हो जाती है। काजी-ए-शहर ने अपील करते हुए कहा कि जिसे भी चांद नजर आए, वह तुरंत दारुल कजा कार्यालय, असनाबाद मदरसा को इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि लोग कार्यालय पहुंचकर अपनी गवाही दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दी जा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.