देवघर, मार्च 19 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी शशि कपूर की अध्यक्षता में ईद और सरहुल पर्व के सफल संचालन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ सह सीडीपीओ शशि संदीप सोरेन ने भी हिस्सा लिया। मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान अगर किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होती है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि लोग पर्व के दौरान अफवाहों से बचें। थाना प्रभारी शशि कपूर ने कहा कि पूर्व से चिन्हित जगह पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पर्व के दौरान पुलिस की गस्ती तेज रहे...